Sat. Apr 25th, 2026

अमीषा, कोमल, ऐश्वर्या, प्राची ने मारी बाजी

अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज कीर्तिनगर में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता के विजेताओ को पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रमा मैखुरी व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राइंका कीर्तिनगर के प्रधानाचार्य परशुराम सेमवाल ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *