Sat. Apr 25th, 2026

मनरेगा को लेकर कार्यशाला की

सीडीओ मनीष कुमार ने विकास भवन सभागार में वीसी के माध्यम से मनरेगा योजना के लिए आगामी वर्ष 2023-24 की कार्य योजना तैयार किए जाने संबंधी कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में समस्त बीडीओ , उप कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, ब्लाकों के प्रमुख, विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान गण एवं विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मनरेगा योजना के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। कार्यशाला में सभी संबंधितों को अवगत कराया गया कि किस प्रकार मनरेगा योजना को धरातल पर और अधिक बेहतर रूप में क्रियान्वित करवाते हुए आजीविका संवर्धन से जोड़ने का काम किया जाए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *