Fri. Jun 12th, 2026

कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विद्या विकासिनी इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में ब्लॉक के राजकीय, अशासकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों से आई टीमों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ियों की टीमें जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक सतीश सालार ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय भी लिया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सीनियर, जूनियर, सब जूनियर वर्ग की टीमों का चयन किया। यह टीम अब जिले पर प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में नारसन खेल समन्वयक रणपाल सिंह पवार, संजीव कुमार, पवन राणा, मनोज कुमार, संजीव, प्रशांत, ऋषभ, राकेश, किशोर, ललित, छाया, ऋतु आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *