Wed. Nov 18th, 2026

राज्य पुरस्कार से सम्मानित:सवाई माधोपुर के 12 रोवर्स राज्य पुरस्कार से सम्मानित

सवाई माधोपुर हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाइड राजस्थान राज्य सवाई माधोपुर के 12 रोवर्स को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डी.ओ.(स्काउट) सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि राज्य स्तर पर राज्य पुरस्कार रोवर रेंजर जांच शिविर का आयोजन 1 से 3 अक्टूबर तक श्रीगंगानगर में हुआ।

कार्यक्रम में जिले के रा.उ.मा.वि. सारसोप का रोवर हिमांशु सेवलिया एवं हम्मीर ओपन रोवर क्रू सवाई माधोपुर के रोवर्स मेघराज योगी, राजकुमार सेन, अमरेश मीणा, जीतराम सैनी, कमल कुमार बैरवा, विनोद माली, अशोक सैनी, दिलखुश गुर्जर, महावीर कुशवाहा, दीपक मीणा, मनमोहन बैरवा आदि ने सहभागिता कर सफलता हासिल की। इन्हें राज्य स्तर पर आयाेजित समारोह में राज्यपाल ने राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *