Mon. Apr 28th, 2025

पर्यटन मंत्री महाराज शहरी विकास मंत्री से मिले

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में अवैध रूप से संचालित रिजॉर्ट की जानकारी जुटाई जा रही है। सरकार अवैध तरीके से संचालित हो रहे रिजॉर्ट के मामले में सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

गुरुवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शहरी विकास मंत्री के बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की। मंत्री अग्रवाल ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को उत्तराखंड को बेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। अग्रवाल ने कहा कि इससे यहां के नैसर्गिक स्थलों एवं पर्यटन क्षेत्रों को देश और विश्व में पहचान मिलेगी। यह सम्मान उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *