योगेश पचौरिया बने प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष
ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन उत्तराखंड का दो-दिवसीय सम्मेलन संपन्न हो गया है। इस दौरान प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर नैनीताल हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश पचौरिया को सर्व सम्मति से अध्यक्ष, देहरादून के शंभूप्रसाद ममंगाईं को सचिव, देहरादून के रंजन सोलंकी को उपाध्यक्ष, कर्णप्रयाग के सुरेंद्र रावत को संयुक्त सचिव और देहरादून के मेहरवान सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया जबकि सुधा नेगी, अपर्णा और पंकज कुमार को सदस्य बनाया गया।
इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सोमदत्त शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री पीवी सुरेंद्रनाथन, वरिष्ठ अधिवक्ता गंगाधर नौटियाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल चौहान, राज्य प्रभारी बृजबीर मलिक, राजेंद्र नेगी, पीबी मलिक, भूपालसिंह रावत, मदन मिश्रा, अशोक कटारिया, इंदू नौटियाल, दमयंती नेगी मौजूद रहे।
