Tue. Jul 14th, 2026

कबड्डी में पीआईसी व वॉलीबाल में जीजीआईसी विजेता

राजकीय इंटर कॉलेज ढुंगीधार में आयोजित न्याय पंचायत पांगरखाल के खेल महाकुंभ में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें कबड्डी अंडर-17 में प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी और वॉलीबॉल में बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी विजेता रहा।

ढुंगीधार में आयोजित खेल महाकुंभ को नगर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने शुरू किया जबकि समापन विधायक किशोर उपाध्याय ने किया। विधायक ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।

अंडर-17 बालक वर्ग दौड़ तीन हजार मीटर में मंयक नेगी, कबड्डी अंडर-14 में कुट्ठा की टीम विजेता रही। खो-खो में सेंट एंथोनी प्रथम, न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य बिजेंद्र राणा, खेल प्रभारी चक्रधर भद्री, रविंद्र सेमवाल, आनंद मणी पैन्यूली, राधा कृष्ण कोठारी आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर जाखणीधार ब्लॉक के न्याय पंचायत ढुंग बडवाली का खेल महाकुंभ राजकीय इंटर कॉलेज सेमंडीधार में आयोजित किया गया। जिला पंचायत सदस्य सुनीता भुजवान ने प्रतियोगिता की शुरूआत करते हुए प्रतिभागी छात्रों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग में इंटर कॉलेज ढुंग, अंडर-17 बालिका में सेमंडीधार प्रथम रहा। 100 मीटर दौड बालिका वर्ग में सृष्टि, 200 मीटर में स्वाति, 400 मीटर में रचिता, 600 मीटर में अर्जुन, प्रियंका, 800 मीटर में नंदिनी, 1500 मीटर में रचिता, 3000 मीटर में नंदिनी विजेता बनीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय श्रीवाण, ओमप्रकाश भुजवान, भगवान सिंह पुंडीर, दाताराम बडोनी, आशा देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed