Mon. Jul 13th, 2026

रवि अश्विन सहित टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया का टी20 मुकाबला देखने पहुंचे पर्थ स्टेडियम

गुरुवार सुबह टीम इंडिया 14 खिलाड़ियों के साथ ‘मिशन मेलबर्न’ के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई। टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। हाल ही में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिाया और साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज में मात दी है। ऑस्ट्रेलिया में रविवार को पर्थ स्टेडियम में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई टी20 मैच खेला गया।

इस मैच को देखने के लिए कई भारतीय खिलाड़ी भी पर्थ स्टेडियम पहुंचे थे। बता दें कि रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ में पहला टी20 मैच खेला गया। इस मैच की पहली पारी में इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया टीम को जीत के लिए 209 रन का लक्ष्य दिया गया। इसके जवाब में आस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 200 रन ही बना पाई और उसे 8 रन से हार मिली।

भारत के दिग्गज खिलाड़ी रवि अश्विन ने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म इंस्टाग्राम के जरिए दो स्टोरी शेयर की। पहली स्टोरी पर्थ स्टेडियम की एक वीडियो है और दूसरी स्टोरो एक फोटो है, जिसमें देखा जा सकता है रवि अश्विन के अलावा हर्षल पटेल, यजुवेंद्र चहल और दिनेश कार्तिक भी स्टेडियम में नजर आ रहे हैं। बता दें कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलने वाली है।

पिछली बार साल 2021 में जब टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान के खिलाफ हुई थी तो उस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से करारी मात दी थी। टीम इंडिया पिछली हार का बदला लेने के लिए 23 अक्टूबर को मैदान में उतरेगी।

0 अक्टूबर, भारत बनाम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन

12, अक्टूबर, भारत बनाम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन

17 अक्टूबर, वॉर्म-अप, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

19 अक्टूबर, वॉर्म-अप भारत बनाम न्यूजीलैंड

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह. स्टैंडबॉय: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed