Tue. Jul 14th, 2026

पुरस्कार वितरण के साथ लड़ीधूरा महोत्सव का समापन

लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में पांच दिनी लड़ीधूरा महोत्सव का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

महोत्सव के दौरान आयोजित शैक्षिक प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतियोगियों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं के शैक्षिक सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व का विकास हो रहा है।

समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि सभी शैक्षिक कार्यक्रमों के होने से छात्र-छात्राओं में एक विशेष उत्साह देखा गया। हालांकि अतिवृष्टि के कारण शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता, घड़ा फोड़ प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, हाफ मैराथन एवं एक सांस्कृतिक संध्या नहीं हो सकी। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। जगदीश सिंह अधिकारी ने संचालन किया।
इस दौरान मदन मोहन जोशी, देवेंद्र अधिकारी, बसंत लाल वर्मा, राजेश सिंह अधिकारी, दुर्गेश चंद्र जोशी, रमेश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह अधिकारी, प्रदीप ढेक, प्रकाश सिंह अधिकारी, कौस्तुभ अधिकारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed