Thu. Nov 26th, 2026

करो या मरो के मुकाबले आमने-सामने होंगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, कब और कहां खेला जाएगा मैच

टी20 विश्व कप 2022 सुपर-12, ग्रुप 1 में आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। इस मैच में जो टीम हारेगी उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो जाएगी। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया जहां अपना दूसरा मैच जीत कर आई है, वहीं इग्लैंड को डकवर्थ लुईस नियम के तहर आयरलैंड से हार का सामना करना पड़ा था।

हार को भूल कर इंग्लैंड जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। बता दें कि आज इसी मैदान पर आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो चुका है।

कब होगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर-12 का यह मैच?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर-12 का यह मैच 28 अक्टूबर, शुक्रवार को होगा।

कहां होगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर-12 का यह मैच?

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर-12 का यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed