Thu. Jun 11th, 2026

250 लोगों को बांटी हाईजीन किट

रेडक्रॉस सोसायटी ने कुम्हारबाड़ा में 250 लोगों को हाईजीन किट भेंट की। कार्यक्रम में पहुंची मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि विभिन्न बीमारियों से लड़ने में यह किट एक सशक्त हथियार साबित होगी।

शुक्रवार को कुम्हारबाड़ा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मेयर अनिता ममगाईं ने 250 लोगों को हाईजीन किट वितरित की। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार समाज सेवी संस्थाओं को आगे आना चाहिए। इन हाईजीन किट के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से निपटने में सहुलियत होगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि लंपी बीमारी से ग्रस्त पशुओं की सेवा में जुटे तमाम पशु प्रेमियों तक यह हाईजीन किट पहुंचाई जा सके, ताकि वह बिना किसी खौफ के अपने अभियान को जारी रख संके। पार्षद चेतन चौहान ने कहा कि सोसायटी द्वारा निर्धन लोगों को कंबल और राशन बांटने सहित अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed