Sun. Jun 28th, 2026

वैश्य समाज मेरठ इकाई की बैठक का आयोजन

मेरठ। फूल बाग कॉलोनी स्थित डैफ़ोडिल जूनियर हाई स्कूल में वैश्य समाज उत्तर प्रदेश जिला मेरठ इकाई की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी द्वारा संगठित वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय केसरी प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता और मुरादाबाद जिला अध्यक्ष सुनीता गुप्ता मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ जिला अध्यक्ष सचिन गोयल और महिला इकाई से जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष से  प्रतिभाशाली गरीब बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की और वैश्य समाज की बैठक के लिए कार्यक्रम स्थल की मांग की। जिसे उन्होंने पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संयोजन अमित सिंघल,जितेंद्र जैन, अनुराग अग्रवाल,पियूष गर्ग, गिरीश चंद जैन, हरिओम गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग डॉ राकेश बंसल और वैश्य समाज मीडिया प्रभारी प्रदीप गुप्ता पार्षद अंशुल गुप्ता का रहा । महिला जिला अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ उनकी नवनिर्वाचित पदाधिकारी नीलम गोयल,हिमानी गुप्ता नीतू गुप्ता, प्रभा विश्नोई, कविता गोयल,राधा सिंघल,अनिता गुप्ता, विमला गुप्ता,रिशु सिंघल प्रीति गोयल,पूजा गुप्ता रीता गुप्ता, शालिनी गोयल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed