Thu. Nov 26th, 2026

छात्रों को शास्त्रीय संगीत की बारीकियां बताईं

ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके की ओर से शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विख्यात संगीतकार पंडित विश्वमोहन भट्ट ने शास्त्रीय संगीत तथा अजय मिश्रा ने तबला वादन द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सोमवार को ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में शास्त्रीय संगीत समारोह का शुभारंभ प्रबंधक वीएस खन्ना और सचिव अजय धीर ने किया। प्रधानाचार्य एसएस भंडारी ने कहा कि स्पिक मैके का उद्देश्य समाज में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति के प्रति युवाओं में रुचि उत्पन्न करना है। इस प्रकार के आयोजन से छात्रों के मन में शास्त्रीय संगीत लोकगीत आदि के प्रति सम्मान जागृत होता है। संगीतकार पंडित विश्वमोहन भट्ट ने शास्त्रीय संगीत व अजय मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को तबले के विषय में जानकारी दी। उप प्रधानाचार्या गीता बेदी ने सभी कलाकारों का धन्यावाद किया और इस प्रकार के आयोजन को भारतीय संस्कृति के लिए जरूरी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed