Thu. Nov 26th, 2026

दारमा और व्यास घाटी में हिमपात

धारचूला/नाचनी (पिथौरागढ़)। मौसम में मंगलवार को अचानक तब्दीली आई। जिले की दारमा और व्यास घाटी सहित उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हुआ जबकि मुनस्यारी के नाचनी के अलावा देर शाम कनालीछीना विकासखंड मुख्यालय, सतगढ़, भौंतड़ी और मड़मानले क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई है जिससे सब्जियों और फलदार पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है।

सीमांत जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ था। मंगलवार को भी दिनभर धूप खिली रही। शाम को जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में बादल छाने शुरू हुए। मुनस्यारी और धारचूला की चोटियों पर हिमपात हुआ। दारमा और व्यास घाटी के सभी गांवों में हिमपात से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दातू गांव निवासी मनोज दताल ने बताया कि मंगलवार को अत्यधिक बर्फबारी हुई है। दातू गांव के प्रधान जमन सिंह दताल ने बताया कि ठंड बढ़ने से छह नवंबर से सभी गांवों के लोग निचली घाटी की ओर लौटना शुरू करेंगे।

इधर मुनस्यारी के नाचनी क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे। नाचनी के अलावा तेजम, क्वीटी, बिर्थी, होकरा क्षेत्र में भी ओलावृष्टि से खेतों में तैयार सब्जियों के साथ ही माल्टा, संतरा, नींबू सहित अन्य फलदार पेड़ों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। वहीं जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में मौसम सामान्य रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed