Thu. Nov 26th, 2026

विधायक ने किया दो सडकों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ

ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के बुधवा शहीद ग्राम में दो सड़कों के निर्माण कार्यों का विधायक रवि बहादुर ने जनता के साथ नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए वचनबद्ध हैं। जो भी निधि शासन द्वारा जारी हो रही है उसे क्षेत्र के विकास में लगाया जा रहा है। बुधवाशहीद गांव में दो सड़क मुख्य मार्ग से कुएं तक 600 मीटर और म्हाडी के पास 150 मीटर इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में क्षतिग्रस्त सड़क के कारण जलभराव और अन्य समस्याएं बनी हुई थी। लोगों द्वारा सड़क के लिए पत्र दिया गया ता जिसके आधार पर निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। इस अवसर पर प्रधान शुभम चौहान, मंसूर अली, रमेश चंद राठौर, सलीम मलिक, राव सफात अली, शारिक अली, आदेश कटारिया, सुमित सैनी, धर्मपाल चौहान, दीपचंद चौहान, राजेश चौहान, सत्यपाल चौहान, संदीप, मोहित, नरेश, सागर, अनिल भास्कर, जोनी राजौर, सागर चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed