Mon. Jul 13th, 2026

एलधारा में शुरू कराएं सड़क चौड़ीकरण का कार्य

धारचूला (पिथौरागढ़)। डीएम ने धारचूला के घटखोला में बन रहे तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने आपदाग्रस्त क्षेत्र एलधारा का भी निरीक्षण किया।

बुधवार को डीएम रीना जोशी ने धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्र एलाधारा का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, सभासद प्रेमावती कुटियाल, खड़क सिंह दानू ने मानसून काल में एलधारा से आए बोल्डर से छह मकानों को हुए नुकसान और अन्य समस्याओं की जानकारी दी। इस दौरान भूपेंद्र थापा ने कहा कि हिलवेज कंपनी की ओर से बलुवाकोट से तवाघाट तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा।

भूपेंद्र थापा ने डीएम से हिलवेज को शीघ्र एलधारा में सड़क चौड़ीकरण और सुरक्षा दीवार का कार्य शुरू कराने के निर्देश देने की मांग की। इस पर डीएम ने एसडीएम दिवेश शाशनी को कार्यदायी संस्था हिलवेज के साथ बैठक कर शीघ्र कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार डीके लोहनी आदि मौजूद रहे।
आपदा प्रभावितों ने डीएम को बताईं समस्याएं
धारचूला (पिथौरागढ़)। आपदा प्रभावित काजल देवी समेत अन्य ने डीएम रीना जोशी को स्टेडियम में पानी, शौचालय और बच्चों की पढ़ाई से संबंधित समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि आपदा के दो माह बीतने के बाद भी अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इस पर डीएम ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *