Thu. Nov 26th, 2026

रुद्राक्षी और आन्या राज ने जीती नृत्य प्रतियोगिता

डीपीएस दौलतपुर में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान रुद्राक्षी और आन्या राज ने हासिल किया। द्वितीय स्थान विधिना रोजस, तृतीय स्थान कृष्णा जोशी, अर्शा अग्रवाल और अराध्या को मिला।

प्रतियोगिता कक्षावार हो रही है। बुधवार को कक्षा 5 के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा शास्त्रीय और लोकगीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए गए। अयि गिरी, नंदिनी महिषासुर मर्दिनि, रंगीलो मारो ढोलना, ठुमक चलत रामचन्द्र, श्रीकृष्ण गोविन्द हरे, विजयदशमी मनाएंगे व ‘राजस्थानी लोकगीत झूम-झूम आदि गीतों पर छात्रों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सें बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है एवं उनका हुनर निखरता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed