Mon. May 25th, 2026

आर्यनगर में चलाया सफाई अभियान

देहरादून। नगर निगम की ओर से शुक्रवार को आर्यनगर वार्ड में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय पार्षद और स्थानीय जनता ने मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ नालियों व सार्वजनिक स्थल की सफाई की। मेयर ने बताया कि निगम के वार्डों में बारी बारी से वार्डों में स्वच्छ वार्ड सुंदर दून अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहीम के माध्यम से लोगों को सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *