Sun. Jul 12th, 2026

क्रिया कल्प इकाई का शुभारंभ

मदरहुड आयुर्वेद कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शालाक्य तंत्र विभाग में मदरहुड कॉलेज के निदेशक डॉ. नरेंद्र शर्मा ने फीता काटकर नई क्रिया कल्प इकाई का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. अभिषेक भूषण शर्मा व अन्य विभाग के शिक्षकों ने मिलकर संबंधित विभाग को शुभकामनाएं दी। उपस्थित सभी शिक्षकों और इंटर्न छात्र-छात्राओं को सेक क्रिया के विषय उसके लाभ व प्रयोग बताए गए। शालाक्य विभाग संबंधी आंख, कान, गला आदि रोग के इलाज हेतु, सेक, पुटपाक, कर्ण तर्पण, कर्ण धूपन, नस्यम इत्यादि समस्त आयुर्वेदिक क्रिया कल्प ओपीडी व आईपीडी लेवल पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *