Mon. Apr 28th, 2025

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रिंस ज्याला बने ब्लाक चैंपियन

पिथौरागढ़,संवाददाता। नगर के देव सिंह मैदान में विण ब्लाक व नगर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं केएनयू जीआईसी में क्षेत्रीय युवक क्रीडा समारोह में स्कूली बच्चों ने 100,200,400,800 मीटर दौड,गोला फेंक सहित अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

देव सिंह मैदान में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने किया। खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सब जूनियर वर्ग अंडर 14 की 100 मीटर बालक में मंयक ने पहला,सागर ने दूसरा व दिपांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिकाओं में मुस्कान ने पहला,रेनुका ने दूसरा,पूनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड में प्रिस ज्याला ने पहला,मयंक ने दूसरा,रिंकू ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राथमिक वर्ग अंडर 11 की 50 मीटर दौड़ में आयुष ने प्रथम,भूपेंद्र ने द्वितीय,सुभाष ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान प्रिंस ज्याला को विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर ब्लाक चैंपियन घोषित किया। इस दौरान सभासद अनिल माहरा,खण्ड शिक्षाधिकारी गणेश सिंह ज्याला,दीपक उप्रेती,हीरा चंद,राजेश उप्रेती सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *