Sat. Nov 21st, 2026

प्रो. देवेंद्र कुमार गुप्ता को बनाया वित्त अधिकारी

गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में नए कुलपति प्रो. सोमदेव शतांशु के चार्ज संभालने के कुछ दिन बाद ही फेरबदल शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी रहे प्रो. वीके सिंह के स्थान पर प्रो. देवेंद्र कुमार गुप्ता को वित्त अधिकारी का चार्ज दे दिया गया है। माना जा रहा है कि विश्वविद्यालय में अन्य कई प्रशासनिक पदों पर भी जल्द फेरबदल किया जा सकता है। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *