Fri. Nov 27th, 2026

आकर्षक झांकियों के साथ मुवानी महोत्सव शुरू

थल (पिथौरागढ़)। सातवें मुवानी महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान छोलिया नृत्य सहित कई आकर्षक झांकियां निकालीं गईं। महोत्सव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

मुवानी महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने किया। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय मुवानी और जीआईसी मुवानी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

छोलिया दल और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने झांकी निकाली। अतिथियों का महोत्सव समिति के अध्यक्ष कमल दीप बिष्ट ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर नरेंद्र देऊपा, कमल कन्याल, कुंदन बोरा, प्राचार्य गिरीश पंत, प्रधानाचार्य राजेंद्र बोरा, प्रधान संरक्षक राम सिंह राठौर, स्थानीय मेलाधिकारी संजय वर्मा, उपाध्यक्ष जीवन बोरा, सचिव रोहित पानू, उप सचिव संजय भट्ट, कोषाध्यक्ष दीपक कार्की आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed