Sat. Apr 25th, 2026

सड़क दुर्घटना: पिथौरागढ़ के प्रमुख होटल व शराब कारोबारी भुवन गुंज्याल की सड़क हादसे में मौत,बीती रात चंडाक रोड में गहरी खाई ने गिरी थी

पिथौरागढ़(उत्तराखण्ड)- पिथौरागढ़ के प्रमुख होटल और शराब कारोबारी भुवन गुंज्याल का शुक्रवार की रात सड़क हादसे में निधन हो गया है। पिथौरागढ़ चंडाक रोड पर उनकी कार गहरी खाई गिरी मिली। कार में उनका शव पडा मिला।

बताया जा रहा है कि भुवन गुंज्याल देर रात पिथौरागढ़ से चंडाक स्थित अपने होटल मधुर के लिए निकले थे लेकिन वहां नहीं पहुंचे। शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक में जाने वाले लोगों को वरदानी मंदिर से करीब 50 मीटर पहले झरने के निकट एक कार खाई में गिरी नजर आई।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे कोतवाल एमसी पांडे टीम के साथ कार के पास पहुंचे। कार के पास शव पड़ा हुआ था। हादसे की जानकारी मिलते ही नगर से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। भुवन गुंज्याल फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी थे। उनके निधन का समाचार सुनकर तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *