Tue. Nov 24th, 2026

अरावली सदन ने जीती जीडी बिड़ला स्कूल के वार्षिक खेलों की चैंपियन ट्राफी

रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल में 33 वें वार्षिक खेल समारोह का समापन रविवार को हुआ। अरावली सदन ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। विंध्य सदन को टग ऑफ वार ट्रॉफी तथा ताइक्वांडो ट्राफी से संतोष करना पड़ा। मार्च पास्ट की ट्रॉफी, चैस ट्रॉफी मास पीटी ट्राफी, सर्वश्रेष्ठ एथलीट ट्राफी और क्रिकेट ट्राफी अरावली सदन के नाम रही।

दो दिनी आयोजन में वर्ग अ के लिए 800, 400, दौड़, हाई जंप, रिले रेस वर्ग ब के लिए 400मीटर दौड़ , लांग जंप, रिले रेस व वर्ग स के लिए स्टैंडिग ब्रांड जंप, रिले रेस और रस्साकशी मुकाबले का आयोजन किया गया।

विजेताओं को स्कूल के वरिष्ठ प्रधानाचार्य मो. आसिम अली और सुबुही अली ने मेडल अैर प्रमाणपत्र वितरित किए। सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब ओम बोहरा वर्ग स ने जीता। रुद्र रौतेला ने वर्ग ब में यह खिताब जीता और वर्ग अ में यह खिताब कार्तिकेय नेगी ने जीता। तीनों वर्गों में अरावली सदन ने ही सर्वश्रेष्ठ एथलीट के खिताब जीते।
अरावली सदन को यह ट्रॉफी लगातार तीसरी बार मिली है। 256 अंकों से अरावली सदन वर्ष 2022-23 में सबसे आगे रही। 222 अंकों से विंध्य ने द्वितीय और नीलगिरि तथ हिमालय सदन ने 216 अंकों से तीसरा स्थान प्राप्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed