Sun. Jun 14th, 2026

भगत बने राजीव नवोदय स्कूल के पीटीए अध्यक्ष

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्व सम्मति से भगत राम को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

रविवार को प्रधानाचार्य गोपाल राम की अध्यक्षता और दिनेश जोशी के संचालन में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति सदस्य राजू गड़कोटी और विशिष्ट अतिथि प्रशांत पुनेठा ने विद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। बाद में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से भगत राम को अध्यक्ष, मनोज पांडेय को उपाध्यक्ष, ईश्वरी बिष्ट को महिला उपाध्यक्ष, प्रकाश महरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा दीपक पुनेठा, भगवती प्रसाद, आनंद सिंह, रेखा रानी, बीना देवी, चंद्रकला सुतेड़ी, राम कुमार, एनडी जोशी, मोहम्मद फिरोज खान, दीपक राज को सक्रिय सदस्य बनाया गया। वहां हरीश भट्ट, मनोज गंगवार, गीता पंत, मीना जोशी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *