पिथौरागढ़ में अगले दो दिन हिमपात के आसार, बढ़ेगी ठिठुरन
हल्द्वानी, कुमाऊं में तापमान लगातार गिर रहा है। सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ गया है। पिथौरागढ़ में अगले दो दिन हिमपात के आसार बन रहे हैं। जिससे ठिठुरन में तेजी आएगी। जबकि कुमाऊं के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान में भारी गिरावट होने का अनुमान लगाया है। कुमाऊं में न्यूनतम तापमान फिलहाल स्थिर बना हुआ है। 18 नवंबर के बाद अगले दो दिनों तक वर्षा की संभावना बन रही है।
इस वर्ष पश्चिमी दिशा से हवा के बहाव का असर देखने को मिलेगा और रिकार्ड तोडऩे वाली ठंड 15 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी के बीच में होगी। सोमवार को नैनीताल के तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। बागेश्वर का पारा भी दहाई के अंक से नीचे उतर आया है।
चंपावत में लगातार न्यूनतम तापमानन तीन डिग्री बना रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को कुमाऊं में कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाने की संभावना जताई है। पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा व 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात देखने को मिल सकता है।
कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
हल्द्वानी 23 12
पंतनगर 22 13
नैनीताल 13 07
मु1तेश्वर 14 08
अल्मोड़ा 14.3 7.4
चंपावत 14 08
पिथौरागढ़ 13 7.5
बागेश्वर 14 06
आज के मौसम का हाल
नैनीताल में आज मौसम का मिलाजुला रूप देखने के लिए मिल रहा है। पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में हल्के बादलों के बीच धूप खिली हुई है। जबकि रुद्रपुर में मौसम धुंध है। हल्द्वानी में हल्की धूप और धुंध छाई है।
