Fri. Nov 27th, 2026

डायनेस्टी गुरुकुल छिनकी के छात्र किशन बिष्ट ने खेल महाकुंभ ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक,स्कूल प्रबंधन व शिक्षको ने दी छात्र किशन को शुभकामनाएं

खटीमा(उत्तराखंड)- सीमांत खटीमा के विद्यालय डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म खटीमा के छात्र किशन बिष्ट ने स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने विद्यार्थी व खेल प्रशिक्षक विजय रावत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने व सफल होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त भाव से समर्पित होना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी शुभकामनाएं कीं।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अंजू भट्ट, डायरेक्टर श्रीमती प्रेमा भट्ट, प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन, खेल प्रशिक्षक भरत बिष्ट, कमल इकराल, गोविंद सिंह के साथ-साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed