Fri. Nov 27th, 2026

दून में हेड कांस्टेबल के घर चोरी,40 मेडल भी ले गए

देहरादून। सेलाकुई में चोरों ने पुलिस हेड कांस्टेबल के घर को निशाना बनाकर चोरी की। चोरों ने एलईडी टीवी और निशानेबाजी की प्रतियोगिताओं में जीते गये चालीस से अधिक मेडलों पर हाथ साफ कर दिया । पुलिस ने अज्ञात में चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सेलाकुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहीद कृष्ण बहादुर थापा मार्ग सेलाकुई निवासी हरि बहादुर थापा ने चोरी होने के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शारदा थापा पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है और वह निशानेबाजी में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करती है। वह एक सप्ताह से घर से बाहर है।घर पर ताले लगे हुए हैं। 14 नवंबर को घर के ताले टूटे मिले। मकान की दीवार पर लगा एलईडी टीवी और बेटी के जीते गये चालीस मेडल पर चोरी कर लिए। सेलाकुई थाना पुलिस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed