Fri. Nov 27th, 2026

रुड़की को आदर्श जिले के रूप में स्थापित करेंगे पदाधिकारी: निशंक

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति के कैंप कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि रुड़की छोटा जिला है। पदाधिकारी इसे एक आदर्श जिले के रूप में स्थापित करेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और जिला प्रभारी आदित्य चौहान भी मौजूद थे। इस मौके पर सांसद निशंक ने कहा कि भाजपा ने एक मजबूत जिलाध्यक्ष और प्रभारी की नियुक्ति की है। ये पदाधिकारी अब रुड़की जिले को आदर्श जिले के रूप में स्थापित करेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ आखिरी छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचेगा। जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि संगठन ने उनपर जो जिम्मेदारी दी है, उसपर वह खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने भी जनता को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री आदेश सैनी, पूर्व विधायक चंद्रशेखर, पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed