Thu. Jun 11th, 2026

आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला बुुजुर्ग का शव

मेरठ/किठौर। 62 साल के एक बुजुर्ग का शव बाग में स्थित आम के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया, बुजुर्ग को उसके पुत्रों और बहुओं ने परेशान कर रखा था। घरेलू तनाव के चलते वृद्ध ने आत्महत्या की है।

शनिवार सुबह फतेहपुर नारायण में गांव के बाहर स्थित एक बाग में बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटके देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान गांव के ही 62 साल के वृद्ध राजपाल त्यागी पुत्र प्रताप त्यागी के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो सामने आया कि वृद्ध के दो पुत्र है, जिनकी शादी हो चुकी है। बच्चोंं ने अपने माता-पिता को घर से बाहर निकाल दिया था, वे खाना भी कही ओर खाते थे। अक्सर पुत्रों और बहुओं से झगड़ा और आपसी तनाव रहता था। ये भी सामने आया कि एक साल के अंदर घर में तीन मौतें हो चुकी थी, जिस कारण राजपाल त्यागी तनाव में रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed