अभी कुछ दिन शुष्क रहेगा मौसम, पढ़ें… कब होगी? बारिश और बर्फबारी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है।
आने वाले कुछ दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने के आसार हैं। वहीं एक सप्ताह पूर्व चोटियों पर हुए हिमपात के कारण पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है।
तापमान में और गिरावट आने की संभावना
- मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा।
- अगले सप्ताह तक हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।
- इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना बन रही है।
- नवंबर अंत तक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड में सक्रिय होने के कारण हल्की वर्षा व हिमपात होने का अनुमान है। जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
- बीते 10 दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। जिससे पहाड़ों और मैदानों में कंपकंपी बढ़ गई है।
- उत्तराखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य बना रह सकता है।
- हालांकि, इस बीच तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
- पहाड़ों में पाला और मैदानों में धुंध व कुहासा परेशानी बढ़ा सकते हैं।