Mon. Nov 23rd, 2026

उपराड़ी में सम्मानित हुए देश और राज्य स्तर पर नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी.

रानीखेत (अल्मोड़ा)। उपराड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों ने युवा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में देश और राज्य स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जैनोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिभुवन सिंह फर्त्याल ने क्षेत्र में मिनी स्टेडियम, ओपन जिम और पुस्तकालय खोलने की दिशा में संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबाल प्रतियागिता में हिस्सा लेने वाले उपराड़ी निवासी रोनित मेहरा पुत्र रविंद्र मेहरा, जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता वैभव चंद्र को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान भारती बिष्ट और संचालन दीपक बिष्ट ने किया। वहां पर महेंद्र मेहरा, नवीन बोहरा, हरीश अधिकारी, अमर सिंह, गोपाल राम, खजान बिष्ट, अरविंद सती, बिशन सिंह फर्त्याल, लक्ष्मी बिष्ट आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *