Wed. Apr 30th, 2025

बिग ब्रेकिंग-:दादा जी द्वारा रोपा गया पौधा आज देवभूमि में दे रहा है छांव. आदित्य कुमार बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने मुंबई से लाइव किया संबोधन.सेंचुरी से मुंबई पहुंचे अधिकारियों को किया सम्मानित।।

लालकुआं-: सेंचरी टैक्सटाइल्स एंड इंडस्टरीज की 125 वी वर्षगांठ पर आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने मुंबई से लाइव प्रसारण कर अपने कर्मचारियों को संदेश देते हुए बसंत कुमार बिरला के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके द्वारा रोपा गया पौधा आज देवभूमि उत्तराखंड में सभी को छांव दे रहा है उन्होंने कर्मचारियों की मेहनत और लगन पर बधाई, देते हुए सेंचुरी पेपर मिल से मुंबई पहुंचे मुख्य रूप से नरेश चंद्रा, एसके बाजपेई ,हेम चंद्र जोशी,आलोक अग्रवाल, ललित मोहन मलकानी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

यह आयोजन सेंचुरी टेक्सटाइल के 125 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। लाइव प्रसारण में उन्होंने कहा की सेंचुरी टेक्सटाइल को बढ़ाने में पूजनीय दादाजी बसंत कुमार बिरला का अभूतपूर्व योगदान रहा है, जहां देवभूमि उत्तराखंड में यह बट वृक्ष पूरी तरह से आम जनमानस को सेवा देकर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए बधाई दी। प्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने भी बसंत कुमार बिरला के अभूतपूर्व योगदान के बारे में बताया।
उसके बाद सेंचुरी पेपर मिल के प्रांगण में कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। बाहर से आए कलाकारों में मुख्य रूप से इंडियन आइडल विजेता सलमान अली ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के बीच में सेंचुरी पल्प एंड पेपर के सीईओ विजय कॉल ने पंडाल में जाकर कर्मचारियों व उनके परिवार से बातचीत कर मेहनत और लगन से कारखाने की बेहतर उन्नति के प्रयास करने पर जोर दिया तथा उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *