Sun. Jun 28th, 2026

सपा अध्यक्ष का लोकसभा चुनाव पर बड़ा एलान

वर्ष 2024 में होने जा वाले लोकसभा चुनावों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह कन्नौज से 2024 का चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, कन्नौज में एक कार्यक्रम के दौरान सवाल के प्रतिउत्तर में ये बात कही।
उन्होंने कहा कि खाली बैठा हूं क्या करूंगा, चुनाव तो लड़ लूंगा। हमारा काम ही है चुनाव लड़ना है, जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा। वैसे भी पार्टी है तय करेगी की चुनाव में क्या करना है। हमारी चुनावी रणनीति पार्टी की सहमति के आधार पर बनेगी।
बता दें कि एक निजी शादी समारोह में पहुंचे सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कन्नौज में उन्होंने विकास कार्य कराएं हैं। इससे चुनाव भी लड़ेंगे।
गुरुवार को कन्नौज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना के बेटे यश चंद्रगुप्त का तिलक समारोह हुआ। जीटी रोड एफएफडीसी के पास फार्म हाउस में बधाई देने अखिलेश यादव पहुंचे।  उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़ने का एलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed