Fri. Nov 27th, 2026

डॉ. जगदीश प्रसाद बने उच्च शिक्षा निदेशक

हल्द्वानी। राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग (चमोली) के प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद नए उच्च शिक्षा निदेशक बनाए गए हैं। अपर सचिव एमएम सेमवाल की ओर से इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया है। प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. प्रवीन जोशी की 30 नवंबर को सेवानिवृत्ति के बाद नए निदेशक के रूप में डॉ. प्रसाद को पदभार दिया गया है। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed