Thu. May 8th, 2025

उत्तराखंड व पंजाब रोडवेज के बीच समय को लेकर हुआ था विवाद, वार्ता के बाद निकला हल, अब इस समय चलेंगी बसें

देहरादून:  बस अड्डों पर समय को लेकर अकसर हो रहे विवाद को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने पंजाब रोडवेज के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर बसों के संचालन का समय तय कर दिया है।

इसमें हल्द्वानी बस अड्डे से चल रही पंजाब रोडवेज की जालंधर सेवा का समय भी तय किया गया है। इसी सेवा को लेकर दोनों राज्यों के परिवहन निगम प्रबंधन में विवाद चल रहा था

पंजाब रोडवेज की हल्द्वानी-जालंधर बस सेवा के समय को लेकर उत्तराखंड रोडवेज ने आपत्ति जताई थी। जिसे लेकर पंजाब के अधिकारियों ने उत्तराखंड की बसों के लिए परेशानी शुरू कर दी।

शुक्रवार को जालंधर डिपो के अधिकारी गुरुदीप सिंह और अन्य कार्मिक उत्तराखंड परिवहन निगम के मुख्यालय पहुंचे। यहां महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन के साथ बसों के समय को लेकर वार्ता हुई। इसके बाद बसों का समय निर्धारित कर दिया गया

उत्तराखंड रोडवेज की बसों का समय

टनकपुर डिपो: अमृतसर-टनकपुर

  • यह बस अमृतसर से शाम साढ़े पांच बजे, जालंधर से शाम 7:40 बजे, जबकि लुधिायाना से रात साढ़े आठ बजे चलेगी।

टनकपुर डिपो: लुधियाना-टनकपुर

  • एक बस लुधियाना से दोपहर दो बजे चलेगी।
  • दूसरी बस शाम चार बजे लुधियाना से चलेगी।

रुदपुर डिपो: लुधियाना-बनबसा

 

  • यह बस दोपहर 12 से साढ़े 12 बजे के बीच लुधियाना से चलेगी।

हल्द्वानी डिपो: जालंधर-हल्द्वानी

  • यह बस जालंधर से दोपहर ढाई बजे, जबकि लुधियाना से शाम छह बजे चलेगी।

काठगोदाम डिपो: लुधियाना-काठगोदाम

  • यह बस लुधियाना से शाम पांच बजे चलेगी।

कोटद्वार डिपो: अमृतसर-कोटद्वार

 

  • यह बस अमृतसर से दोपहर 12:55 बजे, जबकि लुधियाना से शाम साढ़े छह बजे चलेगी।

ऋषिकेश डिपो: अमृतसर-ऋषिकेश

  • यह बस अमृतसर से दोपहर एक बजे जबकि लुधियाना से शाम सात बजे चलेगी।

हरिद्वार डिपो: जम्मू-हरिद्वार

  • यह बस जम्मू से दोपहर तीन बजे, जालंधर से रात आठ बजे व लुधियाना से रात साढ़े नौ बजे चलेगी।

ग्रामीण डिपो: अमृतसर-देहरादून

 

  • यह बस अमृतसर से रात नौ बजे व जालंधर से रात 11 बजे चलेगी।

पंजाब रोडवेज की बस का समय

  • जालंधर डिपो: हल्द्वानी जालंधर : यह बस हल्द्वानी से दोपहर 3:20 बजे चलेगी व काउंटर पर पौने तीन बजे लगेगी। फिर रुद्रपुर से शाम चार बजे और हरिद्वार से रात दस बजे चलेगी। जालंधर से यह बस दोपहर डेढ़ बजे संचालित होगी। पंजाब रोडवेज की बाकी बसें उत्तराखंड से पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित होती रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *