Fri. Nov 27th, 2026

उत्तराखंड: यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हल्द्वानी से आगरा के लिए बस सेवा शुरू, पढ़ें क्या है किराया और शेड्यूल

यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। काठगोदाम डिपो की एसी बस सेवा का संचालन शनिवार से शुरू हो गया। ये बस कासगंज और एटा होते हुए आगरा तक पहुंचेगी। हल्द्वानी से आगरा का किराया 565 रुपये निर्धारित किया गया है।

आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम ने सेवाओं का विस्तार किया है। काठगोदाम डिपो की एसी बस रोजाना रात नौ बजे आगरा के लिए रवाना होगी। बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा होते हुए यह बस आगरा को सुबह छह बजे पहुंचेगी। आगरा से ये बस प्रतिदिन रात को नौ बजे चलेगी और सुबह छह बजे हल्द्वानी पहुंच जाएगी।

काठगोदाम स्टेशन इंचार्ज धर्मानंद जोशी ने बताया कि अभी एसी बस में ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू नहीं की गई है। यात्रियों को बस में बैठने के बाद ही टिकट मिलेगा। बाद में बस में ऑनलाइन बुकिंग सेवा भी शुरू की जा सकती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को बस का संचालन शाम नौ बजे हल्द्वानी से किया गया। बताया कि पहले दिन बस को अच्छे यात्री मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed