Thu. Nov 26th, 2026

हवा की बदली दिशा ने बढ़ा दी ठंड, मसूरी में दो डिग्री तक पहुंचा पारा

मसूरी :  हवा की बदली दिशा ने ठंड बढ़ा दी है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि हवा की दिशा उत्तरी हो रही है। हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। अगले पांच दिन कुमाऊं मंडल में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। घाटी वाले इलाकों में सुबह के समय कोहरा छा सकता है। तापमान में कुछ कमी आ सकती है

मसूरी और आसपास के क्षेत्र में ठंड अब हाड़ कंपाने लगी है। रात को यहां तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। वहीं दिन में भी धूप बेअसर सी लग रही है।

शाम ढलते ही शहर के होटलों में ठहरे पर्यटक कमरों में दुबक जा रहे हैं। सोमवार को दिन में मसूरी का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मसूरी में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है। शाम ढलते ही जगह-जगह अलाव तापते लोग दिखाई देने लगे हैं। रात को आसमान साफ होने पर खूब पाला पड़ रहा है, हालांकि अभी पाले ने जमकर बर्फ का रूप नहीं लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed