Sat. Apr 25th, 2026

अनुराग ठाकुर ने रवाना की पहली ड्रोन यात्रा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को चेन्नई स्थित अग्नि कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के गरुड़ एयरोस्पेस में पहला ड्रोन कौशल और प्रशिक्षण सम्मेलन शुरू किया. साथ ही पहली ड्रोन यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चेन्नई में वर्चुअल ड्रोन यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान दूर-दराज के इलाकों में दवा और वैक्सीन पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय क्रिकेट में ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है। दूर-दराज के इलाकों में कीटनाशक छिड़कने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए पूरे देश में 100 किसान ड्रोन तैनात किए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *