Fri. Nov 27th, 2026

गोला क्षेपण में योगिता और लंबी कूद में मीनाक्षी ने मारी बाजी

अल्मोड़ा। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा में दो दिनी 31वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। गोला फेंक प्रतियोगिता में योगिता और लंबी कूद में मीनाक्षी तिवारी प्रथम रहे।

गोला फेंक में मीनाक्षी तिवारी, बबली आर्या और लंबी कूद में गुंजन गंगवार तथा मीनाक्षी खोलिया क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। पिछले साल की रनर अप तनुजा बिष्ट ने मशाल लेकर खेल मैदान का चक्कर लगाया। इससे बाद मुख्य अतिथि राजस्व पुलिस और भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान के कार्यकारी निदेशक श्रीश कुमार ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान भावना राणा, हर्षिता कर्नाटक, कमला रिखाड़ी, मीनाक्षी खोलिया, अंजलि सिंह की टीम ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर निकली परेड का नेतृत्व चांदनी आर्या ने किया।
विशिष्ट अतिथि न्यू इंसप्रेशन पब्लिक स्कूल के निदेशक तरुण तिवारी, शैल के प्रधान हरेंद्र प्रसाद थे। प्रधानाचार्या रेखा असवाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। वहां पर क्रीड़ाधिकारी और आईटी विभाग के अध्यक्ष सचिन जोशी, बेसिक साइंस की विभागाध्यक्ष डॉ. शुभा पोखरिया, दिनेश कुमार, विवेकानंद दुर्गापाल, आशुतोष शरण सिन्हा, विजया वर्मा, आकांक्षा, सरफराज आलम, ललित तिवारी आदि थे। कार्यक्रम का संचालन आईडी तिवारी और दीपा माहरा ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed