Thu. Nov 26th, 2026

हिमाचल: प्रियंका गांधी की कसौटी पर खरा उतरने वाले को ही मिलेगी मुख्यमंत्री की कुर्सी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की कसौटी पर खरा उतरने वाले को ही हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलेगी। विधानसभा चुनाव जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से चर्चा के बाद ही हाईकमान मुख्यमंत्री को लेकर फैसला लेगा। प्रियंका प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं की कमियों और खूबियों से वाकिफ हैं।शिमला से ही उन्होंने विधानसभा चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। प्रियंका ने शिमला से सटे छरावड़ा स्थित अपने घर से ही चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। शिमला से ही प्रदेश में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैलियां करने गईं। प्रदेश कांग्रेस में प्रियंका गांधी के कई गुप्त सूत्र भी हैं। इनसे उन्होंने लगातार चुनाव प्रचार के दौरान फीडबैक लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed