Fri. Nov 27th, 2026

क्विज में पल्लवी, संजना, दिव्या और चंद्रा बिष्ट ने मारी बाजी

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 40 बच्चों ने भाग लिया। कक्षा 11 की पल्लवी भट्ट ने प्रथम, 12 की संजना भंडारी ने द्वितीय, 11 की दिव्या ने तृतीय और 11 की चंद्रा बिष्ट ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में शिक्षिका डोलमा, आशा खाती, नवीन कांडपाल और अतुल सक्सेना रहे। वहां पर कुष्ठ कार्यक्रम समन्वयक नवीन कांडपाल आदि थे। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed