Thu. Nov 26th, 2026

लोअर मालरोड के ट्रीटमेंट के लिए बजट की दरकार

नैनीताल। बलियानाला की स्थायी सुरक्षा और ठंडी सड़क भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र की रोकथाम, डीएसबी बालिका छात्रावास की समस्या के स्थायी समाधान की पहल के बाद अब अब नगरवासियों को लोअर मालरोड की स्थायी सुरक्षा के लिए बजट का इंतजार है। लगभग पांच वर्ष पूर्व लोअर मालरोड का बड़ा हिस्सा नैनीझील में समा गया था। पीडब्लूडी की ओर से अधिकृत टीएचडीसी की ओर से इसका प्रस्ताव भेजा गया है। जिसे शासन की हरी झंडी का इंतजार है।

18 अगस्त 2018 को नैनीताल की लोअर मालरोड का लगभग 25 मीटर हिस्सा नैनीझील मे समा गया था। जिससे मार्ग में वाहन समेत पैदल आवाजाही ठप हो गई थी। इससे अपर मालरोड समेत ऊपरी हिस्से को खतरा हो गया था। त्वरित अस्थायी सुरक्षा इंतजाम की पहल हुई। वायर नेटिंग और जिओ बैग के माध्यम से इसकी सुरक्षा दीवार बनाकर ऊपर हल्का डामरीकरण किया गया। एक माह बाद 19 सितंबर को इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया।

लोनिवि से मिली जानकारी के मुताबिक टीएचडीसी (टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड) की ओर से इसके सर्वे के बाद एक माह पूर्व प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। शासन की स्वीकृति पर अग्रिम कवायद की जाएगी।
कोट
टीएचडीसी की ओर से तीन करोड़ अड़तीस लाख (3.38 करोड़) रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें प्रभावित क्षेत्र में ब्रिज बनाकर क्षेत्र की सुरक्षा की जानी है।

जीएस जौनटी सहायक अभियंता लोनिवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed