Thu. Nov 26th, 2026

सहकारी डेयरी प्रशिक्षण संस्थान में राज्यभर के उत्पादकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।

लालकुआं। सहकारी डेरी प्रशिक्षण संस्थान में टिहरी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों के दुग्ध उत्पादकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। प्रशिक्षण के दौरान दुग्ध उत्पादकों को उच्च गुणवत्ता युक्त दूध उत्पादन के तौरतरीके बताए गए। समापन अवसर पर निदेशक महिला डेरी संजय कुमार खेतवाल और नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध उत्पादन की बारीकियों से अवगत कराया।

निदेशक खेतवाल ने कहा कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ प्रदेश का रोल मॉडल दुग्ध संघ है। तमाम दुग्ध संघों के उत्पादकों को यहां आकर यहां के उत्पादकों से उच्च गुणवत्ता युक्त दुग्ध उत्पादन का प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता है। नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध समिति स्तर पर दूध एकत्र करने से लेकर इसे रोजगार परक बनाने की दिशा में समिति को सुदृढ़ करने के लिए कर्मठ दुग्ध उत्पादकों को आगे आना होगा। उपनिदेशक डेरी विकास विभाग संजय उपाध्याय ने प्रशिक्षणार्थियों को भविष्य में भी पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण डॉ. अजीत ने भी दुग्ध उत्पादन की जानकारी दी। प्रशिक्षण लेने वालों में ऊधमसिंह नगर, चंपावत, टिहरी और चमोली के कुल 36 दुग्ध उत्पादक उत्पादक शामिल थे। इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक दुग्ध संघ नैनीताल निर्भय नारायण सिंह, उप सामान्य प्रबंधक आरएम तिवारी, प्रधानाचार्य देवकी सेमवाल, हरीश उपाध्याय, धन सिंह कोरंगा, चंद्रकला खाती, सरोज आर्या, सुनीता गौतम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed