Thu. Jun 11th, 2026

टनकपुर के वरिष्ट भाजपा नेता हरीश भट्ट पर टूटा दुखो का पहाड़,इकलौते पुत्र का टनकपुर जौलजीवी मोटर मार्ग में सड़क दुर्घटना में हुआ देहांत

टनकपुर (चंपावत)- रविवार को टनकपुर जौलजीवी मोटर मार्ग के चूका के नजदीक हुए गंभीर हादसे में टनकपुर निवासी वरिष्ट भाजपा नेता हरीश भट्ट के 22 वर्षीय पुत्र हर्षित की मौत हो गयी, जबकि दुसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, हादसे की खबर सुनते ही उपजिला चिकित्सालय में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा, वहां आने वाले हर शख्श की दर्दनाक हादसा देखकर आँखे नम हो गयी l दुर्घटना शाम पांच बजे की बताई जा रही हैं, घायल और मृतक को लगभग सात बजे आपातकालीन वाहन से उपजिला चिकित्सालय लाया गया l

उपजिला चिकित्सालय के डॉ आफ़ताब अंसारी ने बताया रविवार की शाम लगभग सात बजे 108 वाहन से दो लोगो को लाया गया था, जिसमे 22 वर्षीय युवक की मौत हो चुकी थीं, वही तीस वर्षीय युवक घायल अवस्था में था, जिसका उपचार करने के बाद उसकी गंभीर दशा को देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed