LIVE अपडेट्स मध्यप्रदेश:सागर के सेंट जोसेफ स्कूल के बाहर प्रदर्शन, जय श्रीराम नारा लगाने पर स्टूडेंट्स को सस्पेंड किया था
सागर के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने पर बच्चों को सस्पेंड करने पर आज स्कूल गेट पर प्रदर्शन हो रहा है। एबीवीपी कार्यकर्ता स्कूल गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। बताते हैं कि लंच टाइम में 10वीं के स्टूडेंट्स क्लास में बैठे थे। इसी दौरान वे जयकारे लगाने लगे।
स्कूल मैनेजमेंट ने 30 बच्चों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 10 से ज्यादा बच्चों को सस्पेंड कर दिया। बाकी को माफीनामा लिखवाकर छोड़ा गया। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरपर्सन प्रियंक कानूनगो ने भी इस मामले का संज्ञान लिया था।
