दो महिलाओं ने की सुसाइड की कोशिश:डवाली में महिला ने चूहामार दवा, खकनार में युवती ने पीया कीटनाशक दवाई
ग्राम डवाली में एक महिला ने चूहामार दवा और खकनार में एक युवती ने कीटनाशक दवा पीकर जान देने का प्रयास किया। परिजन को यह बात पता चलने पर उन्हें बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार है।
खकनार में संगीता पिता सीताराम ने तुअर की दाल में रखी गई कीटनाशक दवा पी ली। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तब परिजन को पता चला। तत्काल उसे बुरहानपुर जिला अस्पताल लाया गया। घटना रविवार रात की है। अस्पताल में उसका उपचार जारी है।
डवाली में चूहामार दवा पीकर जान देन का प्रयास
ग्राम डवाली में एक महिला ने चूहामार दवा पीकर जान देने का प्रयास किया। कविता रामदास के परिजन खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे थे। पूरी स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
