Thu. Jun 11th, 2026

उत्तरी हवा के कारण लगातार गिरावट की संभावना, फतेहपुर में 2.5 डिग्री पहुंचा

सीकर उत्तरी हवा के दबाव से आज सीकर में रात के तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो कल भी तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री था। केंद्र के आंकड़ों की मानें तो पिछले साल सीकर में 14 दिसंबर का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री था।

केंद्र के बाबूलाल कुमावत के मुताबिक उत्तरी हवा के दबाव से तापमान में इतनी गिरावट आई है। फिलहाल दक्षिणी हवा सक्रिय है। वहीं मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट की मानें तो प्रदेश में आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। जबकि शेखावाटी में 14 और 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे दर्ज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *