Thu. Nov 26th, 2026

हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय की 16 सदस्यीय टीम इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुई रवाना

कुल्लू के पुलिस मैदान में 5 दिवसीय फुटबॉल कैम्प के पश्चात आज हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय की 16 सदस्यीय टीम इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई। टीम अपना पहला नाकआउट मैच डी.ए. वी यूनिवर्सिटी जलन्धर के साथ खेलेगी। यह प्रतियोगिता 17 से 25 दिसम्बर तक जे. एन. ए यूनिवर्सिटी फगवाड़ा में चलेगी। टीम में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से चयनित किये गए खिलाड़ी राहत,आसिफ,राहुल, सक्षम ,शास्वत,तेनजिन, मानस,संयम,धीरज, ऋषभ,अक्षित,रजत,हृतिक,अखिल और साहिल रहेंगे। टीम कोच के रूप में डॉ.गौरव भारद्वाज और मैनेजर भूपिंदर ठाकुर रहेंगे । टीम कोच डॉ गौरव भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने एक सन्तुलित टीम का चयन किया है और उन्हें पूरी आशा है कि व प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed