Fri. Nov 27th, 2026

मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी ने टी स्टॉल पर पी चाय, खिलाड़ियों से की बात, जनता से लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह भरी ठंड में मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने रास्ते में मिले लोगों से विकास कार्यों का फीडबैक लिया। वहीं, विशेष रूप से उन्होंने युवाओं से बात की। साथ ही अंबेडकर स्टेडियम पहुंचे

फुटबॉल कोच देवेंद्र बिस्ट ने बताया कि सीएम धामी ने यहां प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों से काफी देर तक खेल के विषयों पर बात की। सुबह करीब सात बजे सीएम धामी ने किशन नगर चौक तक वॉक की। वहीं, उन्होंने पास के बाबू शर्मा टी स्टाल पर चाय पी और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।
साथ ही  वाई सुब्बा राव, विनोद नेगी, मनदीप सिंह, देवेन्द्र बिष्ट समेत सभी खिलाड़ियों से काफी देर तक खेल मुद्दे पर बातचीत भी की। इस दौरान सीएम धामी ग्राउंड में ही खिलाड़ियों के साथ वॉक करते दिखे।
उन्होंने खिलाड़ियों को सरकार द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता से विकास कार्यों का फीडबैक लेने खुद सैर पर निकलते हैं।
वहीं, जब भी जिलों के दौरों पर जाते हैं तो रात्रि विश्राम भी वहीं करते हैं। इसके साथ ही वे वहां मॉर्निंग वॉक पर भी जरूर जाते हैं। अभी हाल ही में वे एलबीएस अकादमी में भी सैर पर निकले थे। वहां उन्होंने योगा भी किया था।
20 नंबर को अल्मोड़ा में भी सुबह की सैर पर निकले थे। बीती 13 नवंबर को पिथौरागढ़ में दौरे के दौरान भी वे मॉर्निंग वॉक पर गए थे। इस दौरान उन्होंने सड़क पर चाय की चुस्की लेते हुए लोगों से फीडबैक लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed